04/10/2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की दो दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में खत्म हुई. 2 और 3 अक्टूबर को आयोजित इस बैठक में छात्रों से जुड़े मुद्दों, छात्रसंघ चुनाव, छात्रावासों की स्थिति, छात्रवृत्ति, शिक्षा व्यवस्था और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में देश के विभिन्न राज्यों में हाल में हुए छात्रसंघ चुनावों और ABVP के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और बैठक में कैप्टन स्मित मछार के साहस की सराहना करते हुए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किए जाने की मांग भी की गई।