Aviral DHARA

Aviral DHARA This is an organization dedicated to helping young people to become professionals.This is an organization where dreams are made into realities.

निशुल्क शैक्षणिक संस्था अविरल धारा के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व का क्षण है।IBPS द्वारा घोषित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB...
18/03/2026

निशुल्क शैक्षणिक संस्था अविरल धारा के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व का क्षण है।

IBPS द्वारा घोषित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) क्लर्क के अंतिम परिणाम में हमारे 5 विद्यार्थियों — नेहा महाजन, मोनिका उपाध्याय, देशदीपक सिंह, काजल और हिमांशी गुप्ता — का चयन हुआ है।

मोनिका का चयन राजस्थान ग्रामीण बैंक में तथा अन्य सभी का उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में हुआ है। विशेष बात यह है कि काजल का चयन पहले ही पीओ पद पर तथा हिमांशी गुप्ता का चयन पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क पद पर भी हो चुका है।

इस सफलता के साथ अविरल धारा से विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित विद्यार्थियों की कुल संख्या अब 203 हो गई है।

सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप सभी की मेहनत और संघर्ष आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

जीवन में बड़ा दिन , एक सच्ची और छोटी कहानी के साथ अविरल धारा की एक होनहार  छात्रा हिमांशी वार्ष्णेय पिछले 06 वर्ष से संस...
07/03/2026

जीवन में बड़ा दिन , एक सच्ची और छोटी कहानी के साथ

अविरल धारा की एक होनहार छात्रा हिमांशी वार्ष्णेय पिछले 06 वर्ष से संस्था से जुड़ी हुई है , गत दो वर्षों से अंतिम चयन नहीं हो पा रहा था , मैं हर बार कहता था ईश्वर ने कुछ बड़ा सोचा है तेरे लिए और आज अविरल धारा को दोहरा शतक पूरा करते हुए बच्ची पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क चयनित हुई ।

हौसला बढ़ाते रहिए , ये आपकी धारा है देश की धारा है हमारे बाद भी अविरल रहेगी 🙏🌺

*आपका अविरल धारा -200*

🌸 आपकी अविरल धारा-199*🌸आज अविरल धारा परिवार के लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है।आईबीपीएस द्वारा घोषित आर.आर.बी. पी....
25/02/2026

🌸 आपकी अविरल धारा-199*🌸
आज अविरल धारा परिवार के लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है।आईबीपीएस द्वारा घोषित आर.आर.बी. पी.ओ. अंतिम परिणाम में हमारे 05 विद्यार्थियों का चयन हुआ है |

काजल शर्मा
राहुल वार्ष्णेय
शिवम कुमार
अभिषेक कुमार (साथ ही पंजाब नेशनल बैंक में भी पी.ओ. पद पर चयन)
योगेश कुमार

और छात्र प्रखर प्रतीक्षा सूची में हैं

जब काजल ने 12वीं के बाद अपने सपनों को लक्ष्य में बदला था, तब शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह सफर आज यहाँ तक पहुँचेगा। सीमित संसाधन, लेकिन असीमित हौसले — यही हमारी असली पूँजी है।

इस सफलता के साथ अविरल धारा से विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित विद्यार्थियों की कुल संख्या अब 199 हो गई है।
यह केवल एक आँकड़ा नहीं, 199 परिवारों की मुस्कान, 199 सपनों की उड़ान और 199 संघर्षों की जीत है।

हर वह अभिभावक जो अपने बच्चे की आँखों में सपना देखता है कृपया उन्हें उनकी रुचि के अनुसार मार्गदर्शन दें, विश्वास दीजिए,परिणाम अवश्य मिलेगा।

मेरे सभी चयनित बच्चों को आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।🙏

🎉 अविरल धारा – 195🎉🌷 तीन का पी.ओ. में चयन🌷आई.बी.पी.एस. द्वारा 15 जनवरी को घोषितपरिवीक्षाधीन अधिकारी (P.O.) के अंतिम परिण...
16/01/2026

🎉 अविरल धारा – 195🎉
🌷 तीन का पी.ओ. में चयन🌷

आई.बी.पी.एस. द्वारा 15 जनवरी को घोषित
परिवीक्षाधीन अधिकारी (P.O.) के अंतिम परिणाम में
निशुल्क शैक्षणिक संस्था अविरल धारा के
तीन विद्यार्थियों का अंतिम चयन हुआ है,
जबकि एक छात्रा प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं।

चयनित विद्यार्थी
1️⃣ तुषार गुप्ता (वर्तमान में SBI क्लर्क) — बैंक ऑफ़ इंडिया
2️⃣ अभिषेक कुमार — पंजाब नेशनल बैंक
3️⃣ प्रखर गुप्ता — बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र

🫸🏻🤞 करुणा सिंह — प्रतीक्षा सूची

इस उपलब्धि के साथ ही अविरल धारा के माध्यम से
विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित विद्यार्थियों की
कुल संख्या 195 हो गई है।

“बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार और प्रगति की अपार संभावनाएँ हैं।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होती है।
सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

🙏 आप ऐसे ही हौसला बढ़ाते रहिए

आप सभी ने बैंक पी.ओ की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है , लखनऊ और नोएडा में साक्षात्कार होना है , तैयारी बहुत ज़ोर से चल रही...
16/12/2025

आप सभी ने बैंक पी.ओ की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है , लखनऊ और नोएडा में साक्षात्कार होना है , तैयारी बहुत ज़ोर से चल रही है । अग्रिम शुभकामनाएँ 🌺 राष्ट्र , समाज और परिवार हित में बेहतर कार्य करें

बधाई हो, आप सभी के सहयोग एवं उत्साहवर्द्धन से अविरल धारा में जुड़ी एक और सुनहरी उपलब्धि🌺हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो...
29/09/2025

बधाई हो, आप सभी के सहयोग एवं उत्साहवर्द्धन से अविरल धारा में जुड़ी एक और सुनहरी उपलब्धि🌺
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि अविरल धारा के मेधावी छात्र अंकित सैनी (पुत्र श्री संजीव सैनी, निवासी संगम विहार, अलीगढ़) का चयन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में सहायक प्रबंधक (क्रेडिट अधिकारी) के पद पर हुआ है।

यह सफलता यूनियन बैंक द्वारा 26 सितम्बर को जारी अंतिम चयन सूची के अंतर्गत प्राप्त हुई है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ ही अविरल धारा के निशुल्क शिक्षा व्यवस्था से विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित छात्रों की कुल संख्या अब 193 हो चुकी है|

“बैंकिंग क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएँ हैं और इसकी चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष होती है। अंकित की यह उपलब्धि सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शुभकामनाएँ!”

अंकित सैनी ने भी भावुक होते हुए कहा“मैं और मेरा परिवार सदा अविरल धारा और अतुल सर के आभारी रहेंगे। मेरी इस सफलता का संपूर्ण श्रेय संस्था को जाता है।”

🌟 गर्व का पल , 190वां चयन 🌟 अविरल धारा के होनहार छात्र इस्माइल खान का चयन भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) ...
13/06/2025

🌟 गर्व का पल , 190वां चयन 🌟
अविरल धारा के होनहार छात्र इस्माइल खान का चयन भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पद पर हुआ है। यह चयन निःशुल्क शिक्षा पहल के माध्यम से हुआ 190वां चयन है।
इस्माइल मथुरा जनपद की तहसील मांट के गांव राज़ागढ़ी के निवासी हैं। पिता का स्वर्गवास वर्ष 2011 में ही हो गया था, कठिन परिस्थितियों के बावजूद इस्माइल ने हार नहीं मानी।
अपनी सफलता के लिए इस्माइल ने अविरल धारा और इसके सदस्यों/फैकल्टी का आभार जताया। विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत तुषार, जिन्होंने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म की तैयारी के लिए इस्माइल को सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराया – तुषार, तुम पर गर्व है! 👏
आप सभी के सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही यह सफर संभव हो सका है। आइए, हम सभी ऐसे ही साथ मिलकर और युवाओं को उनके सपनों तक पहुँचाने में सहायक बनें।

अविरल धारा की होनहार छात्रा अर्चना सिंह का चयन केनरा बैंक में C.S.A (क्लर्क) पद पर हुआ है| निःशुल्क शिक्षा पहल के माध्यम...
10/05/2025

अविरल धारा की होनहार छात्रा अर्चना सिंह का चयन केनरा बैंक में C.S.A (क्लर्क) पद पर हुआ है| निःशुल्क शिक्षा पहल के माध्यम से हुआ 189वां चयन है।
आप सभी के निरंतर सहयोग और उत्साहवर्धन से ही यह संभव हो पा रहा है।आइए, ऐसे ही मिलकर और युवाओं को उनके सपनों तक पहुँचाने में साथ दें

#अविरलधारा

हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अविरल धारा के दो छात्रों का चयन बैंक पी.ओ (परिवीक्षाधीन अधिकारी) के पद पर हुआ है, 🌞1...
20/04/2025

हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अविरल धारा के दो छात्रों का चयन बैंक पी.ओ (परिवीक्षाधीन अधिकारी) के पद पर हुआ है, 🌞188🌞
1. अपर्णा वार्ष्णेय – बैंक ऑफ इंडिया
2. हिमांशु – बैंक ऑफ महाराष्ट्र
दोनों को ढेरों शुभकामनाएँ।”
इस नई उपलब्धि के साथ संस्थान के कुल चयन की संख्या 188 हो गई है।
निशुल्क शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य – यही है अविरल धारा की प्रेरणा!



🎉 अविरल धारा के दो छात्रों का बैंक क्लर्क पद पर चयन🎉186हमारे संस्थान अविरल धारा के लिए गर्व का क्षण! आई.बी.पी.एस. 2025 क...
02/04/2025

🎉 अविरल धारा के दो छात्रों का बैंक क्लर्क पद पर चयन🎉186
हमारे संस्थान अविरल धारा के लिए गर्व का क्षण! आई.बी.पी.एस. 2025 के अंतिम परिणाम में हमारे दो होनहार छात्रों का बैंक सी.एस.ए (कस्टमर सर्विस एसोसिएट)/ क्लर्क पद पर चयन हुआ है।
✅ नेहा चौधरी– इंडियन बैंक ✅ Vishal Chaudhary – पंजाब एंड सिंध बैंक 🔹आकाश चौधरी प्रतीक्षा सूची में 🔹 नेहा चौधरी का नाम परिवीक्षाधीन अधिकारी (आर.आर.बी) हेतु प्रतीक्षा सूची में भी है
विशाल के पिता एक ट्रक ड्राइवर हैं, फिर भी उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद सफलता हासिल की। नेहा को चौथे प्रयास में सफलता मिली, जो यह दर्शाता है कि धैर्य और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अविरल धारा के संस्थापक अतुल सिंह ने इस अवसर पर कहा: "विशाल और नेहा की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कुछ भी संभव है। हार मत मानिए, सफलता निश्चित है!"
इस उपलब्धि के साथ अविरल धारा के चयनित छात्रों की संख्या 186 हो गई है! 🚀🎯
🎊 विशाल और नेहा को ढेरों शुभकामनाएँ! 💐 सपनों को साकार करने के इस सफर में हम आपके साथ हैं!


#अविरलधारा

आप हैं एकता माहेश्वरी और हिमांशु वार्ष्णेय , दोनों अविरल धारा के सदस्य हैं और इसी वर्ष 2025 में एकता का आर्यावर्त बैंक म...
31/03/2025

आप हैं एकता माहेश्वरी और हिमांशु वार्ष्णेय , दोनों अविरल धारा के सदस्य हैं और इसी वर्ष 2025 में एकता का आर्यावर्त बैंक में सहायक प्रबंधक और हिमांशु का बडौदा यू पी बैंक में क्लर्क के पद पर चयन हुआ था, आज इन्होंने अपने पहले वेतन से अपनी संस्था अविरल धारा को संस्था/छात्र छात्राओं/शैक्षणिक कार्य हेतु 32000 रुपए (21 हजार एकता और 11 हजार हिमांशु ने) दान दिए ,दान की राशि स्वीकार करते हुए पुनः एकता के पास सुरक्षित कर/रख दी गई है, आवश्यकतानुसार उनसे खर्च कराई जाएगी, इसमें कोई संशय नहीं कि न्यूनतम सीमा तक धन की आवश्यकता तो होती है परंतु इस भाव का सभी छात्र छात्राओं की ओर से आभार, एकता और हिमांशु संस्था आपके चयन और भाव से गर्वित है, आप सभी को नवरात्रि एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

हिमांशु अभी जनपद बस्ती के कोहराय शाखा में और एकता अलीगढ़ के हस्तपुर शाखा में कार्यरत हैं 🌸

Address

Aligarh
202001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aviral DHARA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share