Hands for Help Ngo Aligarh

Hands for Help Ngo Aligarh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hands for Help Ngo Aligarh, Charitable organisation, Aligarh.
(2)

विपरीत परिस्थितियों में चमके नन्हें सितारे,हैंड्स फॉर हैल्प संस्था के बच्चों ने रचा सफलता का इतिहास।********************...
24/04/2026

विपरीत परिस्थितियों में चमके नन्हें सितारे,हैंड्स फॉर हैल्प संस्था के बच्चों ने रचा सफलता का इतिहास।**************************************************

अलीगढ़। हैंड्स फॉर हैल्प सामाजिक संस्था द्वारा असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।इसी प्रयास का सकारात्मक परिणाम इस वर्ष देखने को मिला जब संस्था द्वारा शिक्षित किए जा रहे तीनों बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया।संस्था से जुड़े बच्चों में भरत कुमार ने 12वीं की परीक्षा में 81% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वे इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्र रहे। वहीं देवांश कुमार ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 76% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।इसके अतिरिक्त अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही एक छात्रा ने भी 12वीं की परीक्षा में 76% अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि कठिनाइयाँ सफलता के मार्ग में बाधा नहीं बन सकतीं।इन सभी बच्चों का जीवन अत्यंत विषम परिस्थितियों में बीता है क्योंकि इन बच्चों के पिता नहीं है और ये फर्ज संस्था ही निभा रही है।संस्था ने इनके परिवारों को पहले भी सहयोग प्रदान किया,विशेषकर बच्चों के पिता के उपचार में हरसंभव मदद की गई,किन्तु दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया।इसके बाद संस्था ने सामाजिक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए बच्चों की शिक्षा एवं परिवार की जिम्मेदारी उठाई।इस सराहनीय कार्य में विद्यालयों का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ साथ ही मेघश्याम शर्मा एवं कासिमपुर निवासी चेतन कुमार द्वारा कॉपी,रजिस्टर एवं अन्य शैक्षिक सामग्री प्रदान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। वहीं संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि शिक्षा ही वह माध्यम है,जो बच्चों के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है।इसी उद्देश्य को लेकर संस्था निरंतर प्रयासरत है।संस्था के सदस्यों ने बच्चों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर सभी सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके हौसले को और मजबूत किया।अंत में संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया,जिनके सहयोग से यह संभव हो सका।इस मौके पर संस्था के सदस्य डॉ.एस.के.गौड़,डॉ.डी.के.वर्मा,नीरज रानी,अजय राणा,सुशील शर्मा,शिवम माहेश्वरी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
Bihar Police Bihar School Examination Board

𝐇𝐀𝐍𝐃𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐇𝐄𝐋𝐏 𝐍𝐆𝐎 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐑𝐇..हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था ने असहाय माताजी की मदद कर निभाया मानवता का धर्म। Bihar Schoo...
23/04/2026

𝐇𝐀𝐍𝐃𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐇𝐄𝐋𝐏 𝐍𝐆𝐎 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐑𝐇..
हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था ने असहाय माताजी की मदद कर निभाया मानवता का धर्म।
Bihar School Examination Board Bihar Police

𝐇𝐀𝐍𝐃𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐇𝐄𝐋𝐏 𝐍𝐆𝐎 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐑𝐇.काश को छोड़िये प्रयास को अपनाइए.   Bihar School Examination Board Bihar Police
23/04/2026

𝐇𝐀𝐍𝐃𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐇𝐄𝐋𝐏 𝐍𝐆𝐎 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐑𝐇.
काश को छोड़िये प्रयास को अपनाइए.
Bihar School Examination Board Bihar Police

𝐇𝐀𝐍𝐃𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐇𝐄𝐋𝐏 𝐍𝐆𝐎 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐑𝐇..हम सभी को सभी की मदद करनी चाहिए.. Bihar Police
23/04/2026

𝐇𝐀𝐍𝐃𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐇𝐄𝐋𝐏 𝐍𝐆𝐎 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐑𝐇..
हम सभी को सभी की मदद करनी चाहिए..
Bihar Police

अंबेडकर जयंती पर शिक्षा का संकल्प – हैंड्स फॉर हैल्प ने थामा 33 असहाय बच्चों का हाथ।************************************...
15/04/2026

अंबेडकर जयंती पर शिक्षा का संकल्प – हैंड्स फॉर हैल्प ने थामा 33 असहाय बच्चों का हाथ।**************************************************
दिनांक: 14 अप्रैल, मंगलवार अलीगढ़
शिक्षा ही वह शक्ति है जो जीवन को नई दिशा देती है इसी विचार को साकार करते हुए हैंड्स फॉर हैल्प सामाजिक संस्था, अलीगढ़ ने आज भारत के महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल की। संस्था द्वारा आज लगभग 33 असहाय बच्चों का हाथ थामा गया, जिनके पिता का गंभीर बीमारी के कारण देहांत हो चुका है या वे लंबे समय से अस्वस्थ हैं। ये बच्चे पढ़ने की प्रबल इच्छा रखते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। हैंड्स फॉर हैल्प ने इन बच्चों और उनके परिवारों के दर्द को समझते हुए, उनसे संवाद कर उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। संस्था का मानना है कि ये सभी बच्चे बेहद होनहार हैं और सही मार्गदर्शन व सहयोग मिलने पर अपने सपनों को जरूर साकार कर सकते हैं। संस्था का स्पष्ट उद्देश्य है कि वह ऐसे जरूरतमंद बच्चों के साथ हर संभव स्तर पर खड़ी रहे। स्कूल फीस, ड्रेस, किताबें एवं शिक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास संस्था द्वारा किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा सिर्फ आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अरुण शर्मा, नीरज रानी, शिवम महेश्वरी, अजय राणा, भुवनेश शर्मा एवं संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित रहे। सभी बच्चों को एकत्रित कर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया और उनकी आवश्यकताओं को समझा गया। संस्था ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सेवा कार्य समाज के सहयोग से ही संभव हो पाता है। आपका हर छोटा सहयोग किसी बच्चे के भविष्य को उज्जवल बना सकता है। इस मानवीय कार्य मे रामजीलाल बुक सेलर कासिमपुर से चेतन वार्ष्णेय जी ने पाठ्य सामग्री कॉपी रजिस्टर आदि देकर अपना सहयोग दिया.अंत में संस्था ने संकल्प लिया कि वह निरंतर ऐसे बच्चों की सहायता के लिए प्रयासरत रहेगी, ताकि शिक्षा के माध्यम से न केवल एक परिवार, बल्कि पूरा राष्ट्र आगे बढ़ सके। उज्जवल बना सकता है। Jitendra Kumar Bihar School Examination Board

सैकड़ों किलोमीटर दूर से आए बच्चों के लिए नई उम्मीद की किरण बन रही है,हैंड्स फॉर हेल्प संस्था।***************************...
11/04/2026

सैकड़ों किलोमीटर दूर से आए बच्चों के लिए नई उम्मीद की किरण बन रही है,हैंड्स फॉर हेल्प संस्था।************************************************
अलीगढ़।उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग से पीड़ित बच्चे जब उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ पहुंचते हैं,तो उनके सामने इलाज के साथ-साथ कई सामाजिक और आर्थिक चुनौतियाँ भी खड़ी हो जाती हैं।ऐसे जरूरतमंद परिवारों के लिए हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था लगातार एक मजबूत सहारा बनकर कार्य कर रही है।संस्था का प्रयास रहता है कि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक या अन्य समस्याओं के कारण बिना उपचार के वापस न लौटे।इसी उद्देश्य से संस्था जरूरतमंद बच्चों के लिए ब्लड की व्यवस्था,ऑपरेशन के बाद ठहरने की सुविधा,भोजन की व्यवस्था तथा सुरक्षित घर वापसी के लिए ट्रेन टिकट तक का प्रबंध करती है।इसी क्रम में हाल ही में आजमगढ़ के प्रियांशु एवं विंध्याचल (मिर्जापुर) के अभिराज अपने परिवार के साथ उपचार के लिए अलीगढ़ पहुंचे।संस्था द्वारा दोनों बच्चों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की गई।ठहरने की व्यवस्था संस्था सदस्य केपी सिंह यादव द्वारा,जबकि कपड़ों की व्यवस्था डॉ.नीतिका गर्ग के सहयोग से की गई।उपचार पूर्ण होने के बाद जब परिवार अपने गृह जनपद के लिए रवाना हुआ,तो उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि अलीगढ़ के लोग बहुत सहायक और दयालु हैं।इस दौरान संस्था द्वारा दोनों परिवारों को सकुशल ट्रेन के माध्यम से उनके घर भेजा गया।इस दौरान संस्था के सदस्य डॉ.डी.के.वर्मा,नीरज रानी,रामू रावत, शिवम माहेश्वरी एवं संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित रहे। आपको बता दें कि अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में RBSK योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है,जो देश के लिए गर्व का विषय है।इस मानवीय कार्य में प्रो.आज़म हसीन,प्रो.साद अकबरी,डॉ.सैयद स्माइल रब्बानी,डॉ.मोहम्मद आमिर, डॉ.साबिर अली खान एवं समस्त मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान है।हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था का यह प्रयास समाज में सेवा सहयोग और मानवता की मिसाल प्रस्तुत कर रहा है।संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।इसी क्रम में संस्था एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है।हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था शीघ्र ही एक हेल्पलेस पेशेंट केयर सेंटर स्थापित करने जा रही है,जहां सैकड़ों किलोमीटर दूर से आने वाले हृदय रोग से पीड़ित बच्चों और उनके माता पिता को सर्जरी के बाद निशुल्क ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क होगी,जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और बच्चों को सुरक्षित वातावरण में देखभाल मिल सकेगी।
Vishal Varshney Jitendra Kumar

जब सबने अनदेखा किया तब हैंड्स फॉर हेल्प ने बढ़ाया मदद का हाथ****************************************************हैंड्स फ...
04/04/2026

जब सबने अनदेखा किया तब हैंड्स फॉर हेल्प ने बढ़ाया मदद का हाथ
****************************************************
हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था,अलीगढ़ ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए एक असहाय और बीमार व्यक्ति के जीवन को नई उम्मीद देने का सराहनीय कार्य किया।संस्था को सूचना प्राप्त हुई कि शक्ति नगर पोखर के पास एक व्यक्ति पिछले लगभग तीन महीनों से अत्यंत बीमार और दयनीय स्थिति में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही संस्था की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां का दृश्य बेहद हृदयविदारक था—वह व्यक्ति एक चाय के खोखे के नीचे अत्यंत खराब हालत में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। संस्था के सदस्यों ने उन्हें सावधानीपूर्वक बाहर निकाला और बातचीत करने पर उन्होंने अपना नाम सुरेश कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) बताया। उन्होंने बताया कि उनका कोई सहारा नहीं है और लंबे समय से बीमार होने के कारण उन्हें भोजन और पानी भी ठीक से नहीं मिल पाया, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जब संस्था के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कहा, तो उन्होंने निराशा में मना कर दिया और कहा कि अब वह शायद जीवित नहीं रह पाएंगे। लेकिन संस्था के सदस्यों ने उन्हें हिम्मत दी, भरोसा दिलाया और अंततः जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। यह घटना शहर के बीचों-बीच की है, जहां हजारों लोग रहते हैं, लेकिन फिर भी एक व्यक्ति इतनी पीड़ा में अनदेखा पड़ा रहा—यह दृश्य हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर देने वाला है। इस सराहनीय कार्य में संस्था के सदस्य दीपक खन्ना का विशेष योगदान रहा। साथ ही जिला अस्पताल प्रशासन ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया।संस्था का मानना है कि हर जीवन अनमोल है और किसी भी जरूरतमंद को अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था अपने सभी सदस्यों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के सहयोग से आगे भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्य करती रहेगी।
Bihar Police Rahul Vashishtha Bihar School Examination Board

𝐇𝐀𝐍𝐃𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐇𝐄𝐋𝐏 𝐍𝐆𝐎 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐑𝐇.
01/04/2026

𝐇𝐀𝐍𝐃𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐇𝐄𝐋𝐏 𝐍𝐆𝐎 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐑𝐇.

𝐇𝐀𝐍𝐃𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐇𝐄𝐋𝐏 𝐍𝐆𝐎 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐑𝐇असहाय परिवार के लिए आगे आई हैंड्स फॉर हेल्प संस्था, राशन व अन्य उपयोगी सामग्री कराई उपलब्ध। Bi...
29/03/2026

𝐇𝐀𝐍𝐃𝐒 𝐅𝐎𝐑 𝐇𝐄𝐋𝐏 𝐍𝐆𝐎 𝐀𝐋𝐈𝐆𝐀𝐑𝐇
असहाय परिवार के लिए आगे आई हैंड्स फॉर हेल्प संस्था, राशन व अन्य उपयोगी सामग्री कराई उपलब्ध।
Bihar School Examination Board

हैंडस फॉर हेल्प सामाजिक संस्था ने असंभव को किया संभव, झारखंड राज्य के लावारिस रोगी को अपनों से मिलाया।******************...
25/03/2026

हैंडस फॉर हेल्प सामाजिक संस्था ने असंभव को किया संभव, झारखंड राज्य के लावारिस रोगी को अपनों से मिलाया।**************************************************
अलीगढ़। हैंडस फॉर हेल्प सामाजिक संस्था अलीगढ़ को जिला अस्पताल अलीगढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर अवस्था में मिले, जिनकी स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उनके कपड़े अत्यंत गंदे थे और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कई दिनों से नहीं नहाये हुए थे । संस्था के सदस्यों ने तुरंत मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उनका पूरा ख्याल रखना शुरू किया। जिला अस्पताल परिसर में उपस्थित सभी डॉक्टरों एवं वार्ड के कर्मचारियों ने भी उनका बेहतर उपचार किया। संस्था के सदस्य प्रतिदिन अस्पताल जाकर उनसे मिलते, उनका हालचाल लेते और उनका मनोबल बढ़ाते रहे।
लगातार बातचीत और देखभाल के बाद उन्होंने अपना नाम पीऑन सोरेन, पिता का नाम मदोन सोरेन, निवासी गाँव गुलाई वाड़ी, जिला दुमका (झारखंड) बताया। उनके पास न तो आधार कार्ड था और न ही कोई मोबाइल फोन, जिसके कारण उनके परिवार से संपर्क करना काफी कठिन रहा। उक्त व्यक्ति 26 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। लगभग दो माह तक इलाज और देखभाल के बाद संस्था ने 21 मार्च को उन्हें डिस्चार्ज कराकर ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से रात्रि 1:30 बजे अलीगढ़ से न्यू फरक्का के लिए साधारण टिकट देकर रवाना किया। संस्था द्वारा उनके रास्ते के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, कपड़े, कंबल एवं आवश्यक खर्च देकर उन्हें विदा किया गया। न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन से उन्हें रामपुरहाट के लिए ट्रेन पकड़नी थी और वहां से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने घर पहुंचना था।आज वे सकुशल अपने घर पहुंच चुके हैं। अलीगढ़ से उनके घर की कुल दूरी लगभग 1360 किलोमीटर रही। परिवार के लोग उन्हें काफी समय से ढूंढ रहे थे। घर पहुंचने के बाद परिवार ने संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार को फोन कर संस्था और पूरी टीम का धन्यवाद व्यक्त किया। फोन पर बात करते समय परिवार भावुक हो गया और उन्होंने कहा कि आज उनके पिता संस्था की टीम की वजह से ही उनके बीच सुरक्षित पहुंच पाए हैं।
इस मानवीय कार्य में संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार, रामू रावत, शिवम माहेश्वरी, अजय राणा सहित सभी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा तथा आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग मिलता रहा। हैंडस फॉर हेल्प सामाजिक संस्था आगे भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्य करती रहेगी।

आप सभी को नव रात्रि की हार्दिक शुभकामनायें..
19/03/2026

आप सभी को नव रात्रि की हार्दिक शुभकामनायें..

Address

Aligarh

Telephone

+919997056665

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hands for Help Ngo Aligarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hands for Help Ngo Aligarh:

Share