DJJS Abu Dhabi

DJJS Abu Dhabi DJJS Abu Dhabi - DJJS Dubai - DJJS UAE

01/01/2026

लक्ष्मण जी को मूर्छित देखकर हनुमान जी को क्रोध आ गया श्री राम के विलाप एवं दुःख को देखकर कहा प्रभु यदि आपकी आज्ञा हो..

तौं चंद्रमहि निचोरि चैल-ज्यों, आनि सुधा सिर नावौं
कै पाताल दलौं ब्यालावलि अमृत-कुंड महि लावौं
भेदि भुवन, करि भानु बाहिरो तुरत राहु दै तावौं
बिबुध-बैद बरबस आनौं धरि, तौ प्रभु-अनुग कहावौं
पटकौं मींच नीच मूषक-ज्यौं, सबहिको पापु बहावौं

मैं चंद्रमा को कपड़े के समान निचोड़ कर उसका अमृत लक्ष्मण के सिर पर डाल दूं

पाताल में सर्पों का दल जो अमृत की रक्षा कर रहा है उस अमृत कुंड को ही उठा लाऊं

भुवन से सूर्य को निकाल कर उसे राहु से ढक दूं जिससे सूर्य निकले ही नहीं

देवताओं के वैद्य अश्विनी कुमार को ही यहां उठा लाऊं
मृत्यु को चूहे के समान पटक कर मार दूं जिससे मृत्यु का भय ही न रहे

आखिर हनुमान जी ने यहां तक कहा कि मैं अपने प्राण निकालकर लक्ष्मण के शरीर में डाल दूं ...

!! जय श्री सीताराम जी !!
!! जय श्री महावीर हनुमान जी !!

28/12/2025

श्री भरत ने चित्रकूट जाकर श्री राम से एक बार भी यह नहीं कहा कि आप अयोध्या वापस चलिए। उनकी भावना थी कि मैं अपनी इच्छा को प्रभु की भावना के ऊपर थोप दूं, यह तो धर्म विरुद्घ है। वे चित्रकूट में भगवान से यही कहते हैं-

जेहिं बिधि प्रभु प्रसन्ना मन होई, करुना सागर कीजिअ सोई।

परिणाम यह हुआ कि जब भरत राम जी की पादुकाएं लेकर अयोध्या जाते हैं, तब वे गुरु वशिष्ठ से यह पूछते हैं कि यदि आपकी आज्ञा हो तो मैं नंदी ग्राम में इन पादुकाओं को विराजमान कराकर वहीं से अयोध्या का राजकाज चलाऊं?

गुरुदेव ने संसार के इतिहास में भरत का वह उत्तर दिया, जो बिल्कुल अनोखा उत्तर था। वे कहते हैं कि भरत, आज से हम जो भी निर्णय देंगे, वह ग्रंथ में देखकर नहीं, बल्कि तुम्हें देखकर देंगे।

समुझव, कहब, करब तुम जोई, धर्मसार जग होइहिं सोई !
अर्थात तुम जो समझोगे, कहोगे और जो भी करोगे, वही धर्मसार होगा।

28/12/2025

22/09/2025

विभीषण का भगवान श्री रामजी की शरण के लिए प्रस्थान और शरण प्राप्ति
दोहा
रामु सत्यसंकल्प प्रभु सभा कालबस तोरि।
मैं रघुबीर सरन अब जाउँ देहु जनि खोरि॥41॥

भावार्थ
श्री रामजी सत्य संकल्प एवं (सर्वसमर्थ) प्रभु हैं और (हे रावण) तुम्हारी सभा काल के वश है। अतः मैं अब श्री रघुवीर की शरण जाता हूँ, मुझे दोष न देना॥41॥

06/09/2025
06/09/2025

DJJS 2025

06/09/2025

Divya Jyoti Jagrati Sansthan

Subscribe now & hit the bell 🔔 to get notified!This Janmashtami take your Krishna Bhakti a notch higher by availing your...
05/08/2025

Subscribe now & hit the bell 🔔 to get notified!
This Janmashtami take your Krishna Bhakti a notch higher by availing your opportunity for practical realisation of Krishna Consciousness within with three simple steps
-- Watch the program --Contemplate on the Spiritual Discourses --Register for Brahmgyan (https://djjs.org/register/brahmgyan) -- SEE GOD WITHIN
https://www.youtube.com/watch?v=tjD22yazT2E

21/07/2025

Address

Divya Jyoti Jagrati Sansthan
Sharjah
110034

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DJJS Abu Dhabi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share